
मईया के दरबार में आकर जय जैकार लगाते है,
मईया को हम दिल से मनाकर गाथा इनकी गाते है।।
ध्वजा नारियल पान सुपारी मईया तुम्हे चढ़ाते है,
गोटेदार लाल चुनरिया मईया तुम्हे ओढ़ाते है,
भोली सी तेरी सूरत मईया दुनिया तेरी दीवानी है,
तेरी महिमा सबसे निराली दुनिया ने ये मानी है,
भक्तजनों की इच्छा मईया पल में पूरी करती है,
भक्तजनों के कष्टों को मेरी मईया पल में हरती है,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

