
मईया के पावन चरणों में है अनमोल खजाना,
अज्ञानी तो ढूंढा करता, ज्ञानी ने पहचाना,
इतनी शक्ति दे मेरी मईया मैं तेरे गुण गाऊ,
सदा रहु चरणों में तेरे दूर कभी ना जाऊ,
प्यार में पागल हो जाऊ मैं, तेरा दर बने ठिकाना,
डूबा रहु भक्ति में तेरी माँ मैं सांझ सवेरे,
मन मंदिर में तुम्हे बिठाकर दर्शन करू मैं तेरे,
लगा रहे यु ही मंदिर में, मेरा आना जाना,
मईया की शीतल छाया में उमर गुजारूंगा मैं,
भक्त जो दर्शन को आएंगे भजन सुनाऊंगा मैं,
भटक ना जाऊ मैं जीवन में, राह दिखाती जाना,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


