
मईया जी तुम, बड़ी दयालु हो
अम्बे माँ, बड़ी दयालु हो
मईया जी तुम
बड़ी..........
हमे तो बस तेरा सहारा है
और नही कोई हमारा है
तेरा दर प्राणो से प्यारा है
तेरा यश गाया वेदों ने
पार नहीं पाया वेदों ने
नेती नेती गाया वेदों ने
और सब झूठी माया है
मईया जी मुझे क्यों बिसराया है
दास तेरी शरण में आया है
तुम्हारा नाम मिले मईया
भक्ति का दान मिले मईया
सुबह और शाम मिले मईया
भले हैं बुरे हैं तेरे हैं
तेरी माया के घेरे हैं
मईया जी हम बालक तेरे हैं ॥
अपलोड कर्ता- अनिल भोपाल बाघीओ वाले
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



