
मईया तेरे द्वार आ गया
देखा, दुनीयाँ का, झूठा यह नज़ारा,
तो मईया, तेरे द्वार आ गया ॥
तेरे, बिन मेरा, होगा ना गुज़ारा,
तो दाती, तेरे द्वार आ गया ॥
तूँ तो, माँ है मुझको, कभी ना, रुलाएगी ।
लाख, बुरा भी हूँ, तो भी अपनाएगी ॥
आखिर, मैं भी तो... ॥बेटा हूँ तुम्हारा ॥
तेरे, दर पे तो माँ, रोज़, कितने आते हैं ।
पूरी, करके, मुरादें, सब जाते हैं ॥
मिल, जाएगा... ॥मुझको भी किनारा ॥
तेरा, दिल तो मईया, दया का, खज़ाना है ।
ब्रज, राज ना, किसी के, दर जाना है ॥
मांगे, रघुवंशी... ॥तेरा ही सहारा ॥
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
