
मईया दर्शन कैसे पाऊँ,
तेरी बड़ी ही दूर नगरीया,
मैंने देखि ना है डगरिया,
मैया दर्शन कैसे पाऊं,
मैया सिंह पे चढ़के आओ,
दासी को दरश दिखलाओ,
मैं तो पल पल आस लगाऊं,
तेरे नवराते माँ आए,
भक्तो ने भवन सजाएं,
तेरी जगमग ज्योत जगाऊँ,
हे जगदम्बे वरदानी,
मुझे दो वरदान भवानी,
गोद में मैं भी लाल खिलाऊँ,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



