
मदन गोपाल, दीन दयाल,
साँवरिया मेरो, प्यारो नन्द लाल
ओ नील कमल, ओ नील मणि,
नव नीरद नाथ हमारे
जीभ बिचारी, अब भई बावरी,
यह तो तेरो नाम पुकारे
अँखियन से, ज्योति चली हाये,
यह तो तेरी बाट निहारे
आ जा रे, अब मेरे साँवरिया,
आ जा रे,,, आ जा,
आ जा रे,,, अब तो आ जा,
आ जा रे,,, ओ मेरे साँवरिया,
ये प्राण रहें दुखियारे
तुम बिन यह प्राण रहे दुखियारे,,,
आ जा रे,,, आ जा रे,,, साँवरिया
आ जा रे,,, आ जा रे
मेरो प्यारो नन्द लाल
दीन बंधू दया, करूँणा करना
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




