
मधुवन झूला डालो हे नटवर नन्द किशोर
मधुवन झूला डालो हे नटवर नन्द किशोर,
रिम झिम पानी बरसे टयूटू टयूटू कर बोले मोर,
राधा झूले ललिता झूले रेशम डोरी पे नटखट झूले,
चन्दन पट ली बाँधी मुरली धार माखन चोर,
मंद हसे बृषभानु दुलारे झोटा मारे कृष्ण मुरारी,
टर टर डाडूर बोले पपीहा बोले चारो और,
मुरली की धुन वाजे प्यारे नन्द नंदन की लीला न्यारी,
शाम बदरियाँ गरजे पवन करे शोर,
ग्वाल बाल सब धेनु चरावै वारि वारि पींग बढ़ावे,
ग्वाल बाल सब खुश हो वन में करते किलकोर,
खुश हो सी डी भरते है दिल्ली में राठौर ,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

