
मनवा छोड़ जगत जंजाल लगा रटना हरि नाम की
मनवा छोड़ जगत जंजाल लगा रटना हरि नाम की।
लगा रटना हरि नाम की.....2
मनवा छोड़ जगत.....
नाम हरि का नहीं जपे रसना किस काम की...2
अरे हरि भजन से सुफल होए तेरी काया जाम की...2
पल पल छीजै स्वासा तेरी आठों याम की...2
अरे क्या किया था कौल याद कर लें उस धाम...2
वृंदावन में जाए शरण गहे राधे श्याम की...2
अरे सबके पापन कू काटे रज वृंदावन धाम की...2
श्री राधे जू कृपा करे बरसाने धाम की...2
अरे सब भक्तन की दास मंडली तोताराम की...2
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

