
मनवा मेरे भजले तू बस राम राम
कोई चाहे हीरा मोती कोई चाहे दाम
मनवा मेरे भजले तू बस रामजी का नाम
जय जय राम राम जय जय राम श्री राम।।
जय जय राम राम जय जय राम राम
जय जय राम राम श्री राम।।
श्वाश श्वाश गिरवी है उसकी
चाहे जब वो लेले
पंछी पिंजरा छोड़ के जाए
रह जाएंगे मेरे।।
जबतक पिंजरे में है पखेरू
पदले राम का नाम।।
खाली हाथ था आया जग में
खाली तू जाएगा
चाहे जितना जतन तू करले
कुछ ना ले जा पाएगा
साथ तेरे जा सकता है बस
केवल राम का नाम।।
जिसको देखो वो ही माया मोह में उल्झा
गोरी चुनरिया मैली करली
जीवन में ना चैन है उनको
मन में है कोहराम
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

