
मन्ने श्याम से कोई मिला दो
मन्ने श्याम से कोई मिला दो,
बाबा को पता कोई बता दो,
खाटू आले ने जाके मेरे दिल का हाल सुना दो,
मन रात दिना बस श्याम की याद सतावै सै,
मन्ने श्याम नाम बिन और नहीं कुछ भी भावे सै।।
बस इतना जाके कह दयाँ मेरे बाबा श्याम को,
मेरा भी मन ललचावे आउ तेरे धाम को,
के खोट मेरा जो तड़पे नहीं बुलावै सै,
मैंने बहुत सुनी सै चर्चा खाटू के श्याम की,
मेरे श्याम दरस बिन जिंदगी कुछ भी ना काम की,
मैंने सपने में भी श्याम ही नजर आवे सै,
खाटू आले का करणा चाहु दीदार मैं,
अब तो पागल ना हो जाओ बाबा के प्यार में,
मत देर करो मेरी हिचकी बढ़ती जावे से,
मेरी बात पे बाबा ना करता गौर सै,
के गलती हुई बता दे तेरी गिन्नी कौर सै,
कहे भीमसैन अब क्यों ज्यादा तडपावे सै,
बाबा को पता कोई बता दो खाटू आले ने जाके,
मेरे दिल का हाल सुना दो,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



