
मन की डोर से तुझे बाँध लूँगा सांवरे
मन की डोर से तुझे बाँध लूँगा सांवरे
प्रीत का कस के शिकंजा थाम लूँगा संवारे
प्रीत का खंजर चला के काट डाला ये जिगर
हो गया मदहोश इतना भूल बेठा हर डगर
अब जरा बच कर दिखाओ मान लूँगा संवारे
नजरो ही नजरो में सारी बात मैं कर जाउंगा
पेहले करलू तुम से बाते लौट फिर घर जाऊँगा
क्या लिखा नजरो में तेरी जान लूँगा संवारे
चोर हो दिलचस्प कान्हा दिल चुरा के ले गये.
मेरा ये बेचैन दिल अपना बना कर ले गए
अब चुराना पाओगे
पहचान लूँगा संवारे
आरजू बस धीर की नजरे जरा दो चार हो
प्रेम के वशीभूत या फिर संवारे तकरार हो
बचना पाओगे मुझसे ठान लूँगा संवारे
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

