
मन हो जा दीवाना रे राम जी के चरणों में,
राम चरणों में- राम चरणों में,
मन हो जा दीवाना रे......
राम नाम अमृत का प्याला,
पी करके इसे बन मतवाला,
सारा जीवन बिताना रे राम जी के चरणों में,
राम नाम सा नाम नहीं है,
अवधपुरी जैसा धाम नहीं है,
प्राणी सुख का खजाना रे राम जी के चरणों में,
प्रेम के भूखे हैं रघुनंदन,
भक्ति के बस में है भवभंजन,
तुम भी भक्ति बढ़ाना रे राम जी के चरणों में,
लेखक - सिंगर हरिवंश प्रताप
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

