
मोहे लागी रे लगन,
महाकाल की लगन,
तुम्हारे नाम से किस्मत,
मेरी सजा लूँ मैं,
तुम्हारे चरणों को ही,
अपना घर बना लू मैं,
मुझे कर गई मगन,
मेरी लगन सहारा बन,
मुझे संभालेगी,
मेरी बलाए मेरे दुख,
लगन ही टालेगी,
मेरी लगन मेरी भक्ति का,
ये सिला देगी,
मेरे महाकाल से मुझको भी,
ये मिला देगी,
दे गई दीवानापन,
आता हूं दर तेरे,
पल भर के लिए,
थोड़ा अपने लिए,
थोड़ा घर के लिए,
अपनी किस्मत पर तेरी,
नजर के लिए,
सामने तेरे दुनिया को,
भूल जाऊ मैं,
तेरा हो जाता हूँ,
उम्र भर के लिए,
बदल गई ये जीवन,
मैं धूल बनके तेरी,
राह में बिखर जाऊं,
मैं फूल बनके तेरी,
रहूं मैं पास तेरे,
भक्ति ऐसी कर जाऊं,
तेरे चरणों से लगके,
भोले मैं भी तर जाऊं,
भक्तिमय करे है मन,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

