
माँगा है मैने श्याम से वरदान एक ही लख्खा जी
माँगा है मैने श्याम से वरदान एक ही,
तेरी कृपा बनी रहे जब तक है ज़िंदगी।।
तर्ज – मिलती है जिंदगी में
जिस पर प्रभु का हाथ था,
वो पार हो गया,
जो भी शरण मे आ गया,
उद्धार हो गया,
जिसको भरोसा श्याम पर,
डूबा कभी नही,
कोई समझ नहीं सका,
माया बड़ी अजीब,
जिसने प्रभु को पा लिया,
है वो ही खुश नसीब,
इसकी मर्ज़ी के बिना,
पत्ता हीले नही,
ऐसे दयालु श्याम से,
रिश्ता बनाइये,
मिलता रहेगा आपको,
जो कुछ भी चाहिए,
ऐसा करिश्मा होगा जो,
होता कभी नहीं,
कहते है लोग जिंदगी,
किस्मत की बात है,
किस्मत बनाना भी मगर,
इनके ही हाथ है,
बनवारी कर यकीन अब,
ज्यादा समय नहीं,
तेरी दया बनी रहे जब तक है ज़िंदगी।।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
