
आ जइयो मोरी मइया अंगना में आसान डारो ,
अरे हाँ अंगना में आसान डारो , माँ आसान डारो ,
आ जइयो....
अरे हाँ अंगना में फूल बिछाऊं, हां फूल बिछाऊं
पूजा करूँ सुबह- शाम अंगना में आसान डारो
आ जइयो मोरी.....
अरे हाँ चंदन का पलना बनाऊं, हाँ पलना बनाऊं
झूला झूलो सुबह शाम अँगना में आसन डारो
अरे हाँ कन्यन को भोज कराऊँ, भोज कराऊँ
में तो जपूं आठो-याम अँगना में आसन डारो
अरे हाँ मेरी विनय सुन लइओ, विनय सुन लइयो
मैं तो टेरुं दिन- रात अँगना में आसान डारो
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

