
कर ले कर ले भरोसा कर ले कर ले,
माँ अम्बे तकदीर बदलेगी
हाथों की तेरे लकीर बदलेगी
खुशियों से दामन भर ले
आ खुशियों से दामन भर ले
मैया के भरोसे चमके,
सूरज चंदा गगन में,
मैया की कृपा से खिलते,
देखो ये फूल चमन मे,
कोई बात वो मन पड़ ले,
बिन बोले संकट हर ले,
ध्यानू ने भरोसा किया,
माता ज्वाला रानी पे,
माँ ने आच आने दी,
उसके जिंदगानी पे,
तू भी माँ का नाम सुमीर ले,
माँ से भक्ति का ये वर ले,
मैया पे भरोसा,
तारा रानी ने दिखाया था,
कट चूका लाल माँ ने जिन्दा लौटाया था,
चरणों में मस्तक धर ले,
तू भाव सागर से तर ले,
माँ के भरोसे पर ही,
मेरा परिवार चहके,
उसकी कृपा से संजय,
गुलशन ये मेरा महके,
रख धीरज मन तू सबर ले,
मैया पल पल की खबर ले,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



