
माँ के पावन नवरात्रो में, माँ की ज्योत जलाएंगे,
ओढ़ चुनरियाँ मईया आयी, माँ के दर्शन पाएंगे।।
लाल चुनरियाँ ओढ़ के मईया आएगी जब मेरे अंगना,
माँ के चरणों से लिपटूंगा, पूरा करेगी मेरा सपना,
कन्या रूप में माँ को पूजकर,
माँ का भोग लगाएंगे, माँ की ज्योत जलाएंगे,
लांगुर ठुमक ठुमक कर नाचे, शिव शंकर का डमरू बाजे,
चारो दिशाओ में ये शोर है, नारद जी की वीणा वाजे,
ब्रह्मा विष्णु मिल कर के सब, मईया के गुण गाएंगे,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


