
माँ के दर पे है नसीब है जगता,
ओये भगता ओये भगता,
मन माँ के धाम पे है लगता,
तेरी आखियो के तारे है,
माँ तुझको ही प्यारे है,
माई ने रखना ध्यान सबका,
तेरे कहने पे चलते है,
तेरे कर्मो पे पलते है
माई ने हम है तेरी रचना
बाल गंगा ही सुहानी इसकी है कहानी पानी इसका गवाह है,
इसमें नाहा के सब रोग मिट जाते सबको पता है.....-2
ओ मैया चमत्कार दिखलाये कोई माँ को जान ना पाये,
मैया चमत्कार दिखलाये कोई माँ को जान ना पाये,
हर कोई माँ का नाम जपता,
अकबर का गुरूर तूने किया चूर-चूर उसे सबक सिखाया,
बात है सच तेरा पहला भगत श्रीधर है कहाया......-2
ओ मैया दे तू ऐसी शक्ति करे उनके जैसी भक्ति,
मैया दे तू ऐसी शक्ति करे उनके जैसी भक्ति,
कामना हर कोई करता,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.





