
माँ ज्योतावाली के जैसा कोई, दाता दयालु ना संसार में,
सुखो के सृष्टि में साधन है जो, सब है भवानी के अधिकार में,
हर प्यासा यहाँ पाये रहमत का जल,
मिलता हर जीव को सच्ची भक्ति का फल,
महादाती का कहना ही क्या,
लाखो को देके मुरादों का धन,
कमी आयी माँ के ना भंडार में,
तर गए यहाँ सारे खोटे खरे,
लगते तभी मेले दरबार में,
सब भटकते यहाँ, आते जाते संभल,
हमने खिलते हुए, सुख के देखे कमल,
ओ माँ ज्योतावाली के जैसा कोई, दाता दयालु ना संसार में।
जो भी जिस भाव से पूजा करता यहाँ,
उसको वैसा ही वर दे देती है माँ,
माँ को सब है पता, किसके दिल में है क्या,
माँ है सब जानती, कोई भला या बुरा,
जो भी कहना तुम्हे साफ़ दिल से कहो,
देवी ममता की माँ डर के चुप ना रहो,
हर बला से तुम्हे ये बचा लेगी माँ,
लाल चुनरी तले झट छुपा लेगी माँ,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




