
नवराते के नो दिन तेरी सेवा में ही बिताऊ,
माँ तू मेरे घर आ जाइयो तुझे हलवा पूरी खिलाऊ
गंगा जल लाऊ गी मैया तेरे पाँव पखारू गी मियां,
कोई नजर लगा देना ना तुझको मैं नजर उतारू गी मियां,
तेरे कोमल नैनो में माँ काजल मैं भी लाऊ,
है आस लगी तेरे दर्शन की विनती सुन ले माँ भगतन की,
कोई मांगे ना हीरा मोती बस धूल मिले तेरे चरनन की,
सोनम के सपने है मैया तुझको भजन सुनाऊ,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
