
माँ दुर्गे आशीष दो, माँ दुर्गे आशीष दो।
मन मे मेरे वास हो तेरा चरणो संग प्रीत हो॥ -2
1) जनम जनम का साथ हो तेरा इतना आशीर्वाद दो,
कृपा तेरी बनी रहे माँ सर पे तेरा हाथ हो॥ -2
माँ दुर्गे आशीष दो...
2) जब भी तुझको याद किया पल में दर्श दिखाती हो,
अपने बच्चो को मैया ममता से गले लगाती हो।-2
माँ गले लगाती हो-2
3) तेरे नाम का अमृत पाये ऐसी किरपा कर दे माँ,
झोलियाँ सबकी भर जाये नजर मेहर की करदे माँ-2
नजर मेहर की करदे माँ...
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

