
मनै जब भी याद करी मां काली,
तू आई री दौड़ी दौड़ी,
अरे तोड़े से भी ना टूटे ये,
माँ बेटे की जोड़ी,
री महाकाली,
तर्ज – सात अजूबे इस दुनियां में।
तेरी दया से चलरया,
मेरा गुजारा सै,
तेरे बिना मां काली,
कोण हमारा सै,
दिया हरदम साथ मेरा मां,
जब सिर पै हाथ तेरा मां,
मेरे जीवन की मां काली,
या तेरे हाथ में डोरी,
कैसे भूलूंगा मैं,
मैया श्यान तेरा,
अपने बेटे की तरियां,
राख्या ध्यान मेरा,
तनै सारे लाढ लढ़ाए री,
बेटे के कहन पुगाए री,
मां की तरियां हरदम री,
तनै आकै सुनाई लोरी,
दुनियां में मुझे ऐसी,
मिली सौगात सै,
जब मां बेटे के,
रहती हरदम साथ सै,
तनै सभा मै लाज बचाई री,
झट खप्पर ठाकै आई री,
वचन भराकै संकट की,
तनै झट तै नाड़ मरोड़ी,
गुरू राजेन्द्र भी,
लाए बैठ्यां आश सै,
तेरे सुनील नै तेरपै,
खुद तै ज्यादा विश्वास सै,
तेरी हरदम महिमा गावैगा,
बेटे का फर्ज निभावैगा,
तेरे लाड़ले बेटे ने तू,
अपने आंचल में लकोरी,
गायक – सुनील कुमार लदानियां।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

