
माँ मंगलाकरनी साथ है, फिर डरने की क्या बात है
बच्चों की माँ चिन्ता हरती, हरती हाथों हाथ है
बड़े ही किस्मत वाले भक्तों माँ की शरण में आते है-2
माँ का दर्शन करके वो दुखों से मुक्ति पाते है-2
रहमत वाले मोती मैया बांट रही दिन रात है
बाल भी बांका होता ना उनका जपते माँ का नाम जो-2
हर पल मैया अंग संग रहती करते माँ का ध्यान जो-2
जो भी मन से सुनता माँ को सुनती उनकी बात है
गुफा में बैठके पूरी करती भक्तों के सवालों को-2
बिन मांगे ही सब कुछ देती दर पे आने वालों को-2
खुशियों वाली माँ के दर पे होती जब बरसात है
बांह पकड़ के बच्चों की माँ लेती आप संभाल माँ-2
कैसा भी हो संकट नीले पल में देती टाल माँ-2
सुखी रहे माँ सबका जीवन यह मैया की सौगात है
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

