
माँ यशोदा तेरा कान्हा ऐसा काम कर दिया
Maan Yashoda Tera Kaanha Aisa Kaam Kar Diya lyrics
माँ यशोदा तेरा कान्हा ऐसा काम कर दिया,
मेरा खाना पीना सोना सब हराम कर दिया,
लाख समझाऊँ फिर भी वह माने नहीं,
गागर फोड़ डाले मेरा दर्द जाने नहीं,
सारे गोकुल में नाम बदनाम कर दिया ,
माँ यशोदा है कैसा यह तेरा ललन,
ग्वाल बालों के संग बहका रहता मोहन,
गयी सुबह नहाने वह शाम कर दिया,
छेड़े मुरली मधुर मारे नैनन से बान,
झूठी बतिया बनाये लिए मंद मुसकान,
जीवन मैंने भी अब उसके नाम कर दिया,
आभार: लक्ष्मण सिंह
(रेनुसागर,सोनभद्र)
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



