
माँ शारदा भवानी बैठी है देखो कैसे,
मैया सजी है ऐसे दुल्हन बनी हो जैसे,
हाथो में चूड़ी चमके माथे में बिंदियां दमके,
कानो में बाली लटके बालो में गजरा महके,
लहराए केश ऐसे काली घटा के जैसे,
हीरो जड़ी है नथनी सोने की पहने ककनी,
पाओ में पहने मुंदरी ओढे है लाल चुनरी,
चेहरा चमक रहा है पूनम के चाँद जैसे,
पाओ में है महावल पायल है घुंघरू वाली,
आंखे है काली काली होठो पे लाल लाली,
माँ के नयन है ऐसे खिलते कमल हो जैसे,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


