
( दुनियाँ से क्या लेना हमको,
जब मईया देने वाली है
भर देगी भण्डार भवानी,
जिस की भी झोली ख़ाली है
जयकारा,,, शेरोंवाली मईया का,
बोल सच्चे दरबार की जय,,,
माई देने वाली है, हम लेने वाले हैं
अरे, आज ख़ाली हाथ नहीं जाना,
जिसे चाहिए तो,,, जय हो
हाथ उठाना, उठाना,
जिसे चाहिए तो, हाथ उठाना,,,
( जिसे चाहिए तो, हाथ उठाना, उठाना,
माई देने वाली है,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
रोज़ रोज़ मांगने का, झँझट ही छोड़ दो
जिसे जितना चाहिए, वो माँ से जा के बोल दो
^आज अच्छा मौका है, तुमको किसने रोका है
अरे सबसे पहले अर्ज़ी लगाना,
हाथ मे ना आए तो, झोलीयाँ पसार ले
खूब ले के जाना आज, मईया के दरबार से
^बात बन जाएगी, झोली भर जाएगी
ज़ोरदार तालियाँ वजाना,
लाखों भक्त लेने वाले, मईया यह एक है
पल में बदल देती, किस्मत के लेख है
^काम बन जाए तो, झोली भर जाए तो
झूम जयकारे लगाना,
मईया बस भूखी, है भावना की
श्रद्धा से जिसने भी, पूजा की है माँ की
^आया जो सवाली है, लौटा नहीं ख़ाली है
*बस मईया के गुण गाना,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

