
मेरी माई ओ मेरी माई,
नाम तेरा बड़ा सुखदाई
राह सूझी ना कोई,
तो थामी एक डगर,
नाम तेरा लेकर,
अथक चला अविरल,
किया पूर्ण मैनें सफ़र,
मैं पहुंचा तेरे दर,
ना रही कोई चिंता,
मुझको रहा ना कोई डर,
जब से रख दिया मैया जी,
चरणों में तेरे मैनें अपना सर,
चरणों में रख दिया सर,
अब तो मेरी वही बसर,
रखना मुझ पे मेहर मैया जी,
रखना राजीव पे मेहर मैया जी,
सदा रखना कर्म ए नज़र,
©राजीव त्यागी
नजफगढ़ नई दिल्ली
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

