
माटी की दुर्गा बनईयो
कुम्हार, भईया, खूबई सजईयो ॥
खूबई, सजईयो भईया, खूबई सजईयो ॥
सुंदर, सा इक्क, सिंह बनईयो ।
उस, पे दुर्गा, मईया बैठईयो ॥
सुंदर सा, आसन बनाीयो,
सर, पे मुकुट, गले मोतियन माला ।
चक्र, गदा, त्रिशूल, खड्ग निराला ॥
हाथ में, तुम, पकड़ईयो,
नैनन, कज़रा, केशन गज़रा ।
कर, दीजो, श्रंगार ये सगरा ॥
माथे पे, बिंदिया, लगईयो,
लाल, लाल चूड़ी, लाल लाल चुनरी ।
नाक, नथुनिया, कमर कर धनियां ॥
पाँव, पैज़निया, पहनईयो,
नव, रात्रों में, सजेगी झांकी ।
सुंदर, सुंदर, लागे ये झांकी ॥
सब, मिलके, जगराता करईयो,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

