
माता रानी कृपा बनाए रखना,
चरणों में हमको बिठाए रखना,
बच्चों पे ममता के साये रखना,
हम सहारे तेरे है दुलारे तेरे,
करने बिनती यहीं आए द्वारे तेरे,
अमृत सुखों का बरसाए रखना,
ज्योत तेरी जगाए सुबह शाम हम,
अपनी साँसों पे लिख ले तेरा नाम हम,
जागरण पेहले घर में कराये तेरा,
जब शुरू माँ करे कोई शुभ काम हम,
नित नाम अपना जपाए रखना,
जय माँ जय माँ
जय जय जय माँ
दूर हमको न करना नज़र से कभी,
हात अपना उठाना ना सर से कभी,
गैर से माँगने की जरूरत न हो,
खाली जाए ना हम तेरे दर कभी,
जैसे निभाई निभाए रखना,
बच्चों पे ममता के साए रखना,
डोर विश्वास की तोडना ना कभी,
हमको मझधार में छोड़ना ना कभी,
अपने बच्चों से मुँह मोड़ना ना कभी,
कितने भूले हुए जोड़ना ना कभी,
नय्या किनारे लगाए रखना,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


