
मिलता है सच्चा सुख केवल ,
शिवजी तुम्हारे चरणों में .
यह बिनती है पलछिन छिनकी ,
रहे ध्यान तुम्हारे चरणों में .
चाहे बैरी सब संसार बने ,
चाहे जीवन मुझ पर भर बने .
चाहे मौत गले का हार बने ,
चाहे अग्नि में मुझे जलना हो ,
चाहे काँटों पे मुझे चलना हो .
चाहे छोड़ के देश निकलना हो ,
मिलता है सच सुख केवल ,
चाहे संकट ने मुझे घेरा हो ,
चाहे चारो और अँधेरा हो .
पर मन नहीं डगमग मेरा हो ,
जिव्हा पर तेरा नाम रहे ,
तेरा ध्यान सुबह और श्याम रहे .
तेरी याद तो आंठो याम रहे ,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




