
मिलना हमें तुमसे,
ये सोचके आए है,
खाली ना लौटाना,
विश्वास लाए है,
मेरे श्याम कृपानिधान,
सुनो घनश्याम मेरे श्याम ॥
जग के थपेड़ो ने चोट ऐसी मारी,
उजड़ने लगी है बाबा हस्ती हमारी,
हसना हमें बाबा,
बड़े दिन दुःख पाए है,
तेरा नाम लेकर हम तो दर पे खड़े है,
हटेंगे नहीं हम बाबा जिद पर अड़े है,
गुथ्थी हर उलझन की,
सुलझाने आए है,
कदम हर कदम पर आहत राहत नहीं है,
तेरी बनाई क्या वो दुनिया यही है,
हर घाव मरहम हम,
लगवाने आए है,
नजर पड़ गई जो तेरी हम पर मुरारी,
मुश्किल विपत दुःख पीड़ा मिट जाए सारी,
‘गोलू’ जीवन तुझपे,
वार जाने आए है,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



