
मीरा के जैसे लगन लगे तो जानू
मीरा के जैसे,
लगन लगे तो जानू,
पग घुंघरू बांधो तो जानू,
कर कोशिश समाधी में जाके,
श्याम के आगे नाचूं,
ऐसी भक्ति जगे तो जानू,
उदय हो गए भानु,
हठ योगी मैं नहीं कहलाऊँ,
प्यार की वाणी जानू,
जहाँ तलक स्वर सुन्दर हो जाए,
तार वहीँ तक तानु,
जीवन सौंप दिया जब प्रभु को,
क्या मैं गाउँ बजाऊँ,
उनका भजन वही कर लेंगे,
मैं बस आज्ञा मानु,
स्वर – राजीव सिंह।
रचना – श्री फणीभूषणजी चौधरी।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


