
मुझको यकीन है आएगा दिलदार सांवरा
मुझको यकीन है आएगा,
दिलदार सांवरा,
मेरा यार सावरा,
बिगड़ी मेरी बनाएगा,
मुझको यकीन हैं,
आएगा मेरा यार सावरा।।
जख्मों पे मेरे आकर,
मरहम लगाएगा,
हर दर्द होगा फिर कम,
आराम आएगा,
करने करम वो आएगा,
छट जाए गम के बादल,
हिम्मत से काम ले,
मुश्किल के वक्त में बस,
कान्हा का नाम ले,
अपना मुझे बनाएगा,
मायूस ना हो उसको,
तेरा ख्याल है,
सब कुछ पता है उसको,
तेरा जो हाल है,
तुझको गले लगाएगा,
डरता है क्यों ‘रविंदर’,
मन से निकाल डर,
कान्हा के दर पे आकर,
चरणों में रख दे सर,
आकर तुझे बचाएगा,
गायक – साध्वी पूर्णिमा दीदी
प्रेषक – शेखर चौधरी
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
