
मुझे चरणों से लगा ले मेरे श्याम मुरली वाले
Mujhe Charanon Se Lagaale Mere Shyaam Murali Vaale lyrics
मुझे चरणों से लगाले मेरे श्याम मुरली वाले।-2
मेरी स्वांस स्वांस में तेरा-2, है नाम मुरली वाले॥
मुझे चरणों से.....
भक्तों की तुमने कान्हा विपदा है टारी,
मेरी भी बांह थामो आ के बिहारी।
बिगड़े बनाए तुमने हर काम मुरली वाले॥
पतझड़ है मेरा जीवन, बन के बहार आजा,
सुन ले पुकार कान्हा बस एक बार आजा।
बैचैन मन के तुम्ही आराम मुरली वाले॥
तुम हो दया के सागर, जन्मों की मैं हूँ प्यासी,
दे दो जगह मुझे भी चरणों में बस ज़रा सी।
सुबह तुम्ही हो, तुम्ही ही मेरी श्याम मुरली वाले॥
मेरी स्वांस स्वांस में तेरा है नाम मुरली वाले॥
(बोलो श्री वृन्दावन बिहारी लाल की जय )
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
