
मुझे छोड़ के न जाओ श्याम
मुझे छोड़ के न जाओ श्याम, पय्या पडू ,
रिश्ते सारे छोड़ के हूँ आई , बंधन सारे तोड़ के हूँ आई ,
अब भेजो ना वापस श्याम, तोरी पय्या पडू ,
ताने मारेगी, दुनिया सारी , जो तूने मुझको, छोड़ा मुरारी ,
मुझे छोडो ना ऐसे श्याम, तोरी पय्या पडू,
किसके भरोसे जीवन बिताऊ , किसको अपनी व्यथा सुनाऊ,
मेरी विनती सुन लो श्याम, तोरी पय्या पडू ,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



