
मेरा खाटू वाला श्याम
काली काली झुल्फे इसकी नैना कजरारे,
बैठे बैठे मन में देखो आज शरमा रहे ।
दूल्हा सा बन के बैठा रे रंगीला जादूगर,
मेरा खाटू वाला श्याम सखी रंगीला जादूगर ।।
जान सके न जादू इसका ये मतवाला है,
हारे का सहारा बाबा खाटू वाला है ।
प्राणों से लागे प्यारा है रंगीला जादूगर,
कितनी सुंदर छवि है प्यारी बाबा श्याम का,
हिरदे बीच बसा के करता पूजा श्याम की ।
तेरी ज्योति दिल से जला राखी रंगीला जादूगर,
ईशा मन की पूरी करदो सेवा करू तेरी,
सुरुंदर बाट को दर्श दिखा दो विनती है मेरी ।
अब जान गई मैं लीला तेरी रसीला जादूगर,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
