
मेरा दिल तो दिवाना हो गया,
मुरली वाले तेरा।।
दोहा – मेरे टुटे दिल को उठाना पडेगा,
उठा के जिगर से लगाना पडेगा,
मान लिया कि मैं तो नहीं तेरे काबिल,
मुझे अपने काबिल बनाना पडेगा,
तेरे प्यार का मेरा दिल तो है पागल,
मेरे सामने तुझे आना पडेगा।।
ओ मुरली वाले तेरा,
बंशी वाले तेरा,
कमली वाले तेरा,
अरे नज़रों का निशाना हो गया,
जबसे नजर से नजर मिल गई है,
उजड़े चमन की कली खील गई है,
क्या नजरे मिलाना हो गया,
दिवानगी ने क्या क्या दिखाया,
दुनिया छुड़ाके तुमसे मिलाया,
दिवाना जमाना हो गया,
प्राणों के प्यारे कहा छुप गये हो,
नैनो के तारे कहा छुप गये हो,
तु मेरा प्यारा प्यारा मै तेरा पागल,
तिरछी नजर से दिल मेरा घायल,
मेरे दिल मे ठिकाना हो गया,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


