
मेरा दिल दीवाना हो गया वृंदावन की गलियों में
Mera Dil Diivaana Ho Gaya Vrindaavan Ki Galiyon Mein lyrics
मेरा दिल दीवाना हो गया वृंदावन की गलियों में
वृंदावन की गलियों में बरसाने की गलियों में
जो होना था सो हो गया वृंदावन की गलियों में
सावन की मस्त बहारें यहाँ रिमझिम पड़े फुहारें
मन वंशी की धुन में खो गया वृंदावन की गलियों में
मेरे मोहन मुरली वाले मुझे तुझ बिन कौन सम्भाले
मेरा चित्त चुरा के वो गया वृंदावन की गलियों में
मैं ढूँढत ढूँढत हारा मुझे मिला ना मुरली वाला
मैं तड़प तड़प के रो गया वृंदावन की गलियों में
राधे का नाम पुकारा मेरा बांके बिहारी आया
राधे का ध्यान लगाया मेरा बांके बिहारी आया
राधे संग दर्शन दे गया वृंदावन की गलियों में
जय राधे जय राधे जय राधे जय राधे
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

