
मेरा दिल ही घर बन गया है तुम्हारा
ना छूटेगा बाबा,
ये साथ तुम्हारा,
मेरा दिल ही घर,
बन गया है तुम्हारा,
तर्ज – और इस दिल में।
नाम जबसे तुम्हारा,
श्याम मैंने लिया है,
आपके नाम ने ही,
दिल में घर कर लिया है,
आप बसे हो मेरे दिल में,
ये मुझपे एहसान,
नाम से गहरा रिश्ता हमारा,
बस गए आप दिल में,
तो ये एहसास होता,
जैसे साया कोई है,
जो मेरे साथ रहता,
हर पल हर क्षण,
तुम ही मेरी,
रखते सभी खबर,
देते हो मुझको आप इशारा,
मिली नज़रें जो तुमसे,
हुआ बेचैन ये दिल,
जो मुरझाई थी कलिया,
वो फिर से अब गई खिल,
इक दिल ही था ‘स्नेह’ का अपना,
वो भी हुआ तेरा,
नाम तुम्हारे जीवन ये सारा,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

