
मेरा बजरंग मेरा बाला
बाला जी में जाकर देखो सबके संकट कटते है,
सब भक्तो की भीड़ लगी है जय बाबा की करते है,
मेरा बजरंग मेरा बाला भूतो पे मार लगावे,
प्रेत राज भैरव के संग में बाबा का दरबार है,
लाल लंगोटे वाले की तो महिमा अप्रमपार है,
तीन पहाड़ी पर जाकर सब रोगी के बन कटते है,
मेरा बाबा मेरा बजरंग मेरा घाटे वाला भूतो पे सोटा घुमावे
मेरा बजरंग बाला भूतो पे सोटा घुमावे ।।
दुनिया में मेरे बालाजी की सबसे ऊँची शान है,
राम नाम की जपता माला इसकी ये पहचान है,
खुशियों से मेरे बालाजी तो सबकी झोली भरते है
दास मेहर मेहंदीपुर आया बाबा तुझे रिझाने को,
सवा मणि ले आया तेरा भोगा लगाने को,
भक्त सभी मिलकर बाबा की पूजा वंदन करते है,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.





