
ऐसी कृपा कर देना ओ मैया,
मेरा भाग्य बदल जाए,
घर खुशियां भर देना ओ मैया,
मेरा भाग्य बदल जाये,
मेरे पति को देना नौकरिया,
दया की रखना उनपे नजरिया,
आस पूरी कर देना ओ मैया मेरा,
भाग्य बदल जाए,
मेरे बच्चों में ज्ञान तू भरना,
संस्कार से पूरण करना,
जन्म सफल कर देना ओ मैया मेरा,
सास ससुर का हाथ रहे सर,
दुआ से उनकी भरा रहे घर,
रोग दोष हर लेना ओ मैया,
भाग्य बदल जाये,
रहूं सुहागिन मैं जीवन भर,
सूना ना हो मन का मंदिर,
इतनी अरज सुन लेना ओ मैया,
ऐसी शक्ति तुमसे पाऊं,
सबकी भलाई करती जाऊं,
प्रीत ह्रदय भर देना ओ मैया,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
