
मेरा मालिक है श्याम
जग का पालनहार है,
मेरा मालिक है श्याम,
जीवन का आधार है,
साथ अगर है सांवरिया,
फिक्र करे क्यूं टाबरिया,
फिर किस की दरकार है,
श्याम से दिल का रिश्ता है,
मेरे लिये वो फरिश्ता है,
मेरा रिश्तेदार है,
श्याम पिता है माता है,
श्याम सखा है भ्राता है,
श्याम मेरा परिवार है,
सुख कितना भी मिल जाये,
खुशियों से दिल खिल जाये,
श्याम बिना बेकार है,
देता है बाबा इतना,
सोच न सकते हम जितना,
बाबा लखदातार है,
हर दुख दूर भगाता है,
अगर मोहित हो जाता है,
कृपा का भण्डार है,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


