
मेरा यार कन्हिया है
मेरा यार कन्हिया है वृंदावन आया हु
जग का ठुकाराया हु तेरी शरण में आया हु
मथुरा ढूंडा तुम को गोकुल ढूंडा तुम को
किस जगह नही ढूंडा हम दम मेरे तुम को
दो नैन ये हारे है हुआ बुरा रो के हाल
फर्यादे लाया हु तेरे दर पर आया हु
तेरे विरहे में ओ श्यामा सूद बुध खो बेठा हु
अपना ले मेरे कान्हा जैसा भी हु तेरा हु
आके धीर बंधा जा तू अब करदे मुझे निहाल
अपनों का सताया हु उमीदे लाया हु
मेरी आस न टूटेगी मेरी बाह पकड़ लेगा
मेरे गम के सारे अनसु गिरधर तू पोंछेगा
नागर क्यों चिंता करे वो बनता सभ की ढाल,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



