
मेरा श्याम धणी रखवाला
मेरा श्याम धणी रखवाला, मुझे कदम-कदम पे सम्भाला,जय जय जय जय बाबा श्याम, जय जय बाबा श्याम ।। टेर ।।
तर्ज – जिन्दगी एक सफर है सुहाना ।
दानी है ये दयावान है, कलियुग का ये भगवान है,जीवन में करे ये उजाला ।। मुझे ...
.. ।। १ ।।
जब से मैं इसकी शरण पड़ा, लगता है हरदम पास खड़ा,हर मुश्किल से ये निकाला ।। मुझे ...
.. ।। २ ।।
श्याम से सच्चा प्यार मिला, एक नया संसार मिला,मुझे क्या से क्या कर डाला ।। मुझे ...
.. ।। ३ ।।
सुख में दुःख में साथ है ये, ‘बिन्नू’ का तो नाथ है ये,धन्य-धन्य है ये खाटूवाला ।। मुझे ...
.. ।। ४ ।।
लिरिक्स – बिन्नू जी
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



