
मेरा श्याम बड़ा रंगीला, मस्ती बरसेगी
तर्ज : उड़े जब जब जूल्फे….
दोहा: रंगीले घनश्याम को, बरसै रंग अपार ।छीटा जै के लागगा, वो हो गया भव सूँ पार ॥
मेरा श्याम बड़ा रंगीला-2,मस्ती बरसेगी-2, कीर्तन में ।
कोई श्याम को रिझाकर देखे -2,उमरिया सुधरेगी-2, कीर्तन में ॥
कोई श्याम को सजाकर देखे -2,खुशबू महकेगी-2, कीर्तन में ॥
कोई अँखियाँ लड़ाकर देखे -2,धड़कन मचलेगी-2, कीर्तन में ॥
कोई श्याम को नचाकर देखे -2,मुरलिया गूंजेगी-2, कीर्तन में ॥
” नन्दू” चलो भजन सुणावां-2,चदरिया निखरेगी-2, कीर्तन में ॥
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


