
मेरा सांवरा सलोना दिलदार लुटाने अपना प्यार आ गया
मेरा सांवरा सलोना दिलदार,
लुटाने अपना प्यार आ गया,
होके लीले पे देखो सवार,
ये किरपा की करता बरसात,
तर्ज – गली में आज चाँद निकला।
पांडव कुल का ये अवतारी,
तीन बाण तरकश का धारी,
ये करता हारो का कल्याण,
इसके द्वार पे जो कोई आता,
खाली झोली भर ले जाता,
इसको कहते है करुणा निधान,
हार के जो तेरे दर पे आता,
बांह पकड़ उसे जीत दिलाता,
‘संगीता’ करे गुणगान,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
