
मेरा सांवरियाँ है मेरी जिंदगी,
करता मैं रहूँ, यूँ तेरी बन्दगी,
जनमों जनम मिले दर ये तेरा,
ओ मेरे साँवरे
तर्ज – तू शायर है मेरी तेरी शायरी।
तेरे ही नाम से चलता है,
श्याम गुजारा मेरा,
तेरे भरोसे ही सांवरियाँ,
परिवार मेरा,
करता है तू हर मुश्किल,
आसां मेरे बनवारी,
कैसे रहे तेरे होते परेशान,
मन ये मेरा,
कैसे किये थे कन्हैया,
करम जो तू है मिला,
मुरझाये जीवन का,
गुलशन तुझसे खिला,
इस जग से उस नभ तक,
नाम तेरा है कान्हा,
रहे एहसास इस मन में,
सदा ये तेरा,
जबसे बसा है दिलदार,
कन्हैया दिल में मेरे,
तबसे ही लगता है तू,
हरदम है साथ मेरे,
‘राजू’ कहे कोई नही,
फिकर करे जो तेरी,
बस श्याम ही है जो,
रखता है ध्यान तेरा,
प्रेषक – राजेन्द्र अग्रवाल देई 9784483568
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
