
मेरा सांवरिया आएगा संजय मित्तल
मेरा सांवरिया आएगा,
हो ओ मेरा सांवरिया आएगा,
देखेगी ये दुनिया सारी,
खाटू वाले की दातारि,
श्याम ना रुक पाएगा,
तर्ज – मेरा परदेसी यारा।
चाहे जितने करले सितम ये.
सारे दुनिया वाले,
आज रुलाले जी भर मुझको,
तड़पाले तरसाले,
जिसने जितना मुझको सताया,
उतना मिल जाएगा,
आंधी आए तूफा आए,
काल भले टकराए,
मेघ ये काले संग बिजली के,
दम दम मुझको डराए,
मोर सा बनके श्याम मेघ में,
मेरा दिल नाचेगा,
मुझको भरोसा इनपे अटल है,
देर भले हो जाए,
पर जब पानी हो सर ऊपर,
श्याम भी ना रुक पाए,
होंगे दुःख गम दूर सभी और,
संकट घबराएगा,
इन अँखियो की प्यास बुझेगी,
मन ये हर्षाएगा,
होंठ रहेंगे मौन भले ही,
चित्त ये बतलाएगा,
सरगम देगा श्याम मुझे फिर,
निर्मल भी गाएगा,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




