
मेरी झोंपड़ी के भाग-श्याम
मेरी झोंपड़ी के भाग, आज खुल जाएँगे,
श्याम आएँगे
*श्याम आएँगे आएँगे, श्याम आएँगे
श्याम झूलेंगे तो, पालना झुलाऊँगी
मीठे मीठे मैं, भजन सुनाऊँगी
हो मेरी जिंदगी के
, सारे दुःख मिट जाएँगे,
मेरी झोंपड़ी के भाग,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
श्याम आएँगे तो, आंगना सजाऊँगी
दीप जलाके मैं, दिवाली मनाऊँगी
हो मेरे जन्मो के
, सारे पाप मिट जाएँगे,
मैं तो रूच रूच, भोग लगाऊँगी
माखन मिश्री मैं, श्याम को खिलाऊँगी
हो प्यारी प्यारी राधे
, प्यारे श्याम संग आएँगे,
मेरा जनम, सफल हो जाएगा
तन झूमेगा और, मन गीत गाएगा
हो श्याम सुन्दर मेरी
, किस्मत चमकाएँगे,
नटखट बँसी वाले, गोकुल के राजा,
मेरी अख्खियाँ, तरस गई अब तो आजा
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




