Skip to content

मेरी पहचान मेरा खाटू वाला श्याम है

20
॥ श्री ॥

मेरी पहचान मेरा,

खाटू वाला श्याम है।

श्याम ही मेरा जीवन है,

इनपे समर्पित तन मन है,

इनके ही दम पे मेरा,

दुनिया में नाम है,

मेरी पेहचान मेरा,

खाटू वाला श्याम है।।

हम सब प्रेमी श्याम भरोसे,

अपने काम पे चलते हैं,

अपने बच्चे इस दुनिया में,

श्याम कृपा से पलते हैं,

श्याम नाम आधार है,

हमको श्याम से प्यार है,

इनके दम पे मेरा,

दुनिया में नाम है,

मेरी पेहचान मेरा,

खाटू वाला श्याम है।।

हर बाबा प्रेमी से तो,

अपना जुड़ा है नाता,

झूठे सारे रिश्ते जग के,

ये रिश्ता हमें भाता,

श्याम ही अपनी दौलत है,

इनके नाम से शोहरत है,

इनके दम पे मेरा,

दुनिया में नाम है,

मेरी पेहचान मेरा,

खाटू वाला श्याम है।।

जब जब कोई संकट हम पे,

आ कर के मडराता,

श्याम नाम हर उस प्रेमी का,

संकट दूर भगाता,

श्याम ही अपना सहारा है,

इनसे अपना गुजारा है,

इनके ही दम पे मेरा,

दुनिया में नाम है,

मेरी पेहचान मेरा,

खाटू वाला श्याम है।।

जब से ‘रोमी’ ने है सोंपी,

इनको अपनी डोर है,

श्याम प्रेमियों में बस देखो,

इसी बात का शोर है,

ये ऐसा दातार है,

सबसे करता प्यार है,

इनके दम पे मेरा,

दुनिया में नाम है,

मेरी पेहचान मेरा,

खाटू वाला श्याम है।।

श्याम ही मेरा जीवन है,

इनपे समर्पित तन मन है,

इनके ही दम पे मेरा,

दुनिया में नाम है,

मेरी पहचान मेरा,

खाटू वाला श्याम है।।

स्वर – संजय पारीक जी।

प्रेषक – पंडित रीता गौतम,

श्री श्याम सखा मण्डल खैर

9997234758

॥ जय हो ॥

हिंदी · Read on Bhajan Baan

Share this bhajan with your family

Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

Sponsored
Devotional partner
Advertisement

About this bhajan

Meaning, tradition and how to sing it

मेरी पहचान मेरा खाटू वाला श्याम है भजन लिरिक्स is a bhajan dedicated to Krishna Ji, sung in homes, temples, and community sabhas across India.

The bhajan opens with the line "मेरी पहचान मेरा,", a verse devotees often recite while lighting the evening lamp or gathering for kirtan.

On this page you can read the complete lyrics in Hindi (Devanagari). Use the language toggle above to switch scripts, adjust the font size for comfortable reading, and save the bhajan to revisit during your next sabha or solo practice.

If you enjoy this composition, explore more bhajan bhajans below. Each one is curated to help you build a devotional reading list that suits your tradition, mood, and occasion.

More bhajans you may like

See all